बैंकिंग घोटाले की जद में ICICI भी, CEO चंदा कोचर पर लगा आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरकारी क्षेत्र के कुछ दिग्गज बैंकों के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI के ऊपर भी घोटाले की आंच आ गई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरकारी क्षेत्र के कुछ दिग्गज बैंकों के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI के ऊपर भी घोटाले की आंच आ गई है | आरोप ICICI बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर पर लगा है कि उन्होंने अपने पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के संयुक्त उपक्रम को कर्ज देने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया |

CEO चंदा कोचर पर लगा आरोप

वीडियोकॉन ने कर्ज नहीं चुकाया और 3 हजार करोड़ रुपए की राशि एनपीए बन गई | ICICI बैंक ने इस आरोप को पुरजोर तरीके से नकार दिया है | लेकिन इससे बैंकिंग क्षेत्र में घोटालों के खुलासे का सिलसिला और आगे बढ़ गया है | पिछले दो महीनों में देश के निजी और सरकारी बैंकों में तकरीबन 24 हजार करोड़ रुपए के घोटाले सामने आ चुके हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *