ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में लगी हुई दुख भंजनी बेरी फिर से हरी भरी हो गई है। बता दें कि काफी समय से इन बेरियों की स्थिति खराब हो गई थी जिस कारण शिरोमणी कमेटी ने लुधियाना की खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी को इन बेरियों की जिम्मेवारी सौंपी थी।

यूनिवर्सिटी ने अपनी जिम्मेवारी को बखुबी निभाया। काफी समय के बाद बेरियां हरी भरी हुई है औऱ इनमें फल भी लगा है।
श्री दरबार साहिब में आने वाली संगत बेरी का हरी भरी होना और इस पर फल लगना करिश्मा से कम नहीं मान रहे है। संगत बेरी का प्रसाद लेने के लिए झोली फैला कर इसके नीचे बैठ रहे है।
शिरोमणी कमेटी के प्रंबधकों ने संगतों से अपील की है कि कोई भी बेरी के पास प्रसाद नहीं रखेंगा औऱ ना ही बेरी को झूठे हाथ लगाए।


