ICC U19 World Cup 2020: जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने टीम इंडिया से की बदसलूकी-VIDEO

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: U19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया ।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: U19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया । फाइनल जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाडियों के सिर पर जीत का भूत इस कदर सवार हो गया कि उन्होंने अंडर 19 भारतीय खिलाडियों के साथ गलत हरकत कर दी यही नहीं बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कुछ भड़काऊ बात भी कही । जिसके बाद माहौल गर्म हो गया और दोनों टीमों के बीच हाथापाई भी हो गई । उस दौरान वहां खड़े भारतीय खिलाड़ी ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को धक्का देकर दूर किया । उस दौरान दोनों टीमों के बीच टकराव को देखते हुए अंपायर ने स्थिति को सँभालते हुए मामले को शांत किया ।

under-19-world-cup

मैच के बाद भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने मामले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ”विरोधियों का रिएक्शन काफी गंदा था।” उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी खिलाडियों ने हमारे खिलाडियों के साथ बदसलूकी की । हम सोचते हैं कि यह गेम का हिस्सा है। कभी आप जीतते हैं तो कभी हारते हैं । इसमें बदसलूकी वाली कोई बात नहीं होनी चाहिए थी ।

under-19-world-cup

फाइनल मैच में हार को लेकर भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने कहा कि आज हमारा दिन ही ख़राब था । लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया । लेकिन हमारी टीम ने आखिर तक लड़ाई की । कम स्कोर होने के बावजूद भी हमने बांग्लादेश टीम के लिए मुश्किल खड़ी की। काम स्कोर होने पर भी हमारे गेंदबाजों ने अपना बेस्ट दिया । जिनका मैं धन्यवाद करता हूँ । प्रियम गर्ग ने अपनी हार का कारण टॉस को बताया।

u-19 world cup

तो वहीँ दूसरी तरफ बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने इस हरकत पर बयान दिया है । उन्होंने अफ़सोस जाहिर करते हुए माफ़ी मांगी है । उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के साथ जो हुआ उसके लिए मैं शर्मिंदा हूँ । इस हरकरत के लिए मै माफ़ी चाहता हूँ । दरअसल उस दौरान मुझे पता ही नहीं था कि वहां जो भी हुआ क्या चल रहा था । उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट को ‘जैंटलमैन गेम’ के नाम से जाना जाता है। हमें खेल के प्रति विरोधियों का सम्मान रखना चाहिए। लेकिन आप जानते हैं फाइनल में इमोशंस बाहर आ जाते हैं। कई बार खिलाड़ी अपने इमोशंस को नहीं रोक पाते।” मैं आखिर में कहना चाहता हूं कि मैं अपनी टीम की तरफ से माफी मांगता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *