ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिंदुस्तान का जांबाज पायलट की आज (शुक्रवार) को वतन वापसी हो गई है | पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को उसकी कायरना हरकत का मुंहतोड़ जवान देने वाले मिग 21 के फायटर पायलट अभिनंदन कुछ ही देर बाद अटारी वाघा सीमा से वतन लौटेंगे और अपने जांबाज पायलट का अभिनंदन करने के लिए सरहद पर देशवासियों का हूजूम उमड़ा पड़ा है। पूरा हिंदुस्तान जांबाज पायलट की झलक देखने को तरस रहा है |
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को वर्तमान में वतन वापसी के लिए देरी हो रही है लेकिन पूरा हिंदुस्तान यहां उसकी झलक पाने के लिए एकत्र हुए लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। लोगों के हजूम और अभिनंदन की वतन वापसी को मद्देनजर रखते हुए और सुरक्षा -व्यस्तता को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज (शुक्रवार) को वाघा सीमा पर होने वाली बीटिंग द रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया ।
बीएसएफ के उच्च अधिकारी ने बताया कि विंग कमांडर की शुक्रवार करीब पांच बजे वाघा सीमा पर पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन कागजी कारणों के कारण देर हो रही है | भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन अभी कुछ देर बाद ही आने वाले है | पूरे हिंदुस्तान में आज ख़ुशी का माहौल है | दूर-दूर से लोग वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन को देखने का इंतज़ार कर रहे हैं | वाघा बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। बता दें कि सोमवार को भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए अभिनंदन अपने मिग-21 विमान से एलओसी के पार चले गए थे। इसी दौरान उनका विमान क्रैश हो गया था। जिसके बाद वे वहीं पर सेना की गिरफ्त में फंस गए थे।
दरअसल इससे पहले भारत की ओर से अभिनंदन को जेनेवा संधि के अनुसार तत्काल और बिना शर्त के रिहा करने के लिए कहा था । पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेकते हुए अभिनंदन की बिना शर्त रिहाई पर हामी भर दी थी। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी ओर से शांति के कदम के तौर पर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा।
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/313109726060976/
