ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जो जिनके पास धन-दौलत सब है लेकिन वे औलाद के लिए तरसते है,कुछ लोग एक बेटा पाने के लिए तरसते है लेकिन ना जाने कौन सी ऐसी माँ होगी जिसने इतने दिनों तक बेटे को गर्भ में रखकर बाद में कूड़े के ढेर में फेंक दिया !
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आरएमएस कार्यालय के साथ पुल के नीचे पड़े हुए कूड़े के ढेर में सफाई कर्मचारी ने जब एक नवजात लड़के का शव देखा तो उसने तुरंत इसकी सुचना रेलवे अधिकारियों को दी रेल अधिकारी ने मौके पर शव देखकर जीआरपी को इसकी सुचना दी, फिलहाल पुलिस ने धारा 318 आईपीसी के तहत मामला दर्ज़ कर उस महिला की तलाश शुरू कर दी है |

