दो बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: घरौंडा कस्बे की जैल सिंह कॉलोनी में अवैध संबंधों के चलते दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: घरौंडा कस्बे की जैल सिंह कॉलोनी में अवैध संबंधों के चलते दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर युवक का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया। खुद को बचाने के लिए महिला ने पति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कहानी भी सुनाई, लेकिन मौके पर पहुंच उसके ससुर ने उसके अवैध संबंधों की पोल खोल दी। इससे सारा मामला साफ हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।

घरौंडा थाना पुलिस ने मृतक के पिता उपली निवासी पूर्णचंद की शिकायत पर मृतक की पत्नी मोनिका और आशिक कर्मवीर गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि उपली गांव निवासी 28 वर्षीय बिजेंद्र की 2008 में मोनिका के साथ शादी हुई थी, उनके पास दो लड़के हैं। चार साल पहले वे घरौंडा के वार्ड नंबर-2 जैल सिंह कॉलोनी में रहने के लिए आए थे। बिजेंद्र एक राइस मिल में कार्य करता था।

सूचना मिलते ही जब घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच पड़ताल शुरू की ,मृतक बिजेंद्र के पिता ने पुत्रवधू मोनिका और कर्मबीर गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने मोनिका और कर्मबीर के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने बिजेंद्र की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है, अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा |

murder

दो बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

पुलिस को बताया पति ने फंदा लगाकर किया है सुसाइड

ईंट से ताला तोड़ प्रेमी का खंगाला दफ्तर, मिला दुपट्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *