ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं शादी सात जन्मों का रिश्ता होता है, लेकिन पाकिस्तान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, सुहागरात पर एक सनकी पति ने पत्नी पर इस कदर जुल्म किया कि उसकी जान चली गई। कोई सोच भी नहीं सकता कि पति इस हद तक वहशी हो सकता है। इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद चारों तरफ इसकी निंदा हो रही है। बताया जाता है कि सनकी पति ने सुहागरात पर पत्नी के गुप्तांग में लोहे की रॉड घुसा दी। जिससे महिला की मौत हो गई।
डॉक्टर के ट्वीट से सामने आया मामला
पति के वहशीपन के बाद महिला घंटों घायल तड़पती रही। फर्श पर चारों तरफ खून फैला हुआ था। बाद में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन लगातार खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले को संदिग्ध देखकर उसका इलाज कर चुके डॉक्टर ने शव की तफ्सील से जांच की तो सारा मामला सामने आ गया। जिसके बाद उन्होंने ट्वीटर पर इस पूरे मामले के बारे में लिखा। उनके ट्वीट के बाद लोगों के सामने इस खौफनाक वारदात से परदा उठा। जिसके बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की किरकिरी
इस खौफनाक वारदात के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। एक यूजर्स ने लिखा कि ‘सुहागरात पर बलात्कार की शिकार हुई महिला की मौत रिसेप्शन के दिन हो गई।’ वहीं उसका इलाज कर चुके डॉक्टर ने लिखा कि ‘लोहे की रॉड से बलात्कार के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस घटना के बाद हमारे समाज को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज तो किया है, लेकिन कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।’

