गणतंत्र दिवस को लेकर गुरदासपुर में हाई-अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गणतंत्र दिवस पर मिले इंटेलीजेंस इनपुट्स के चलते गुरदासपुर के भारत-पाक सरहद के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गणतंत्र दिवस पर मिले इंटेलीजेंस इनपुट्स के चलते गुरदासपुर के भारत-पाक सरहद के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरहदी हल्का डेरा बाबा नानक समेत जिले के साथ लगते बॉर्डर एरिया में पंजाब पुलिस की तरफ से रात को तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सरहदी इलाके की तरफ से आने वाले रास्तों की नाकेबंदी कर दी गई है। सरहद के नजदीक सेकेंड लाइन पर पंजाब पुलिस ने बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर और गाड़ियां तैनात की है। इसके अलावा तरनतारन जिले से भी पुलिस जवान को लाकर तैनात किया गया है।

  • गुरदासपुर के सरहदी इलाके में जारी हुआ हाई अलर्ट।
  • सरहदी इलाके की तरफ आने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी।
  • पंजाब पुलिस बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर और गाड़ियां की तैनाती।
  • रात भर जारी रहा तलाशी अभियान।
  • तरनतारन से भी बुलाई गई पुलिस।
  • सुरक्षा व्यस्था के लिए की गई तैनाती।
  • डेरा बाबा नानक में भी बढ़ाई गई चौकसी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *