ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिनों सामने आ रहे अपराधिक मामलों ने प्रदेश वासियों को झकझोर कर रख दिया है। अब एक ऐसा ही सनसनीखेज़ मामला सामने आया है सोनीपत में। यहां एक फ्लैट में महिला का शव मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के ओमेक्स सिटी के एक फ्लैट में 30 वर्षीय मनीषा और उसका पति रवि रहते थे। दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मृतिका के भाई का आरोप है कि, उसके जीजा ने बहन की हत्या की है। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

