डेरा के अस्पताल में मानव अंग का व्यापार!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हाईकोर्ट के निर्देश पर सिरसा डेरा सच्चा सौदा को खंगालने का काम रविवार को करीब-करीब पूरा हो गया। बता दें कि…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हाईकोर्ट के निर्देश पर सिरसा डेरा सच्चा सौदा को खंगालने का काम रविवार को करीब-करीब पूरा हो गया। बता दें कि शुक्रवार को कोर्ट कमिश्नर अनिल के पंवार के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक सतीश मेहरा ने रविवार को बताया कि दो दिन में तकरीबन 99 प्रतिशत सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया गया। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के भीतर काफी अनियमितता चल रही थी। न केवल डेरा बाबा की गुफा के रहस्यों से पर्दा उठ रहा है, वहीं धर्म की आड़ में चलाए जा रहे कई गोरखधंधों का भी पर्दाफाश हो रहा है। और ऐसे रहस्य सामने आ रहे हैं, जिससे आम लोग हैरत में हैं।

हाईकोर्ट के निर्देश पर चले जांच के दौरान MSG मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर गाज गिरी। सर्च ऑपरेशन की जद में आए डेरा के इस अस्पताल में जो अनियमित्ताएं सामने आई, उससे जांच टीम भी हैरत में पड़ गई। डेरा के अस्पताल में MSG ग्लोबल स्किन बैंक को बिना किसी अनुमति के ही चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्किन बैंक के संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस लेना होता है, लेकिन डेरा ने यहां भी नियमों को ताक पर रख दिया। इतना ही नहीं MSG अस्पताल की जांच में MTP (Medical Transmission Of Pregnancy) के मामलों में भी गड़बड़ियां पाई गई हैं। फिलहाल स्किन बैंक को सील कर दिया गया है।

रविवार को कोर्ट कमिश्नर अनिल के पंवार ने अन्य अधिकारियों के साथ डेरा सच्चा सौदा का दौरा किया। साथ ही सर्च अभियान के दौरान दो दिन तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि डेरा को सर्च अभियान के लिए 10 सेक्टरों में बांटा गया था। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अब तक की जांच को लेकर समीक्षा की जाएगी। उप निदेशक मेहरा ने बताया कि समीक्षा के दौरान जरुरत पड़ी तो कुछ संदिग्ध स्थानों पर खुदाई करवाई जा सकती है। उन्होंने सर्च अभियान के दौरान अब तक किसी भी तरह की खुदाई होने की बात से इंकार किया। हालांकि जांच में पता चला है कि डेरा में शरीर दान को लेकर भी गड़बड़ियां थी।

बताया जाता है कि शरीर दान को लेकर रिकॉर्ड बनाने का दावा करने वाले डेरे के अस्पताल में डेड बॉडी को दूसरे अस्पतालों में भिजवाने का कोई दस्तावेज नहीं है। जांच टीम के हवाले से लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक सतीश मेहरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को डेरा अस्पताल में बरती जा रही गड़बड़ियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा पर लगातार शरीर दान के मामलों को लेकर आरोप लगते रहे हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सामने भी यह मामला आया था। लखनऊ के अस्पताल में भी डेरा की ओर से 14 डेड बॉडी भेजी गई थी, लेकिन इन डेड बॉडी से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं भेजे गए थे।

सर्च ऑपरेशन में अब तक क्या-क्या

  • लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक सतीश मेहरा ने दी जानकारी।
  • डेरा में सर्च ऑपरेशन करीब 99 प्रतिशत पूरा।
  • कोर्ट कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों के साथ किया दौरा।
  • सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई कार्रवाई की समीक्षा।
  • सर्च ऑपरेशन के लिए 10 सेक्टर में बंटा था डेरा।
  • अब तक किसी भी जगह नहीं की गई खुदाई।
  • जरूरत पड़ने पर हो सकती संदिग्ध स्थानों की खुदाई।
  • डेरा के MSG मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की हुई जांच।
  • सर्च अभियान के दौरान पाई गई कई अनियमितताएं।
  • डेरा के MSG ग्लोबल स्किन बैंक को किया गया सील।
  • बिना अनुमति के ही चलाया जा रहा था स्किन बैंक।
  • MTP के मामलों में भी पाई गई भयंकर गड़बड़ियां।
  • स्वास्थ्य विभाग करेगा संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई।
  • डेड बॉडी दूसरे अस्पतालों को भेजने का नहीं मिला रिकॉर्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *