न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम हों या आसाराम, सभी के सभी फर्जी हैं। तो हमारी नहीं अखाड़ा परिषद की सलाह मानिए और इन फर्जी बाबाओं से बचकर रहें। दरअसल, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश के 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है, जिनमें आसाराम, राम रहीम समेत अन्य नाम शामिल हैं। आप भी पढ़िए देश के लाखों लोगों को मोक्ष, संयम और संतोष के साथ धर्म-कर्म की सीख देने वाले इन फर्जी बाबाओं का नाम।
- बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा
- आसाराम उर्फ आशुमल शिरमानी
- सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां
- सचिदानंद गिरि उर्फ सचिन दत्ता
- ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा
- निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह
- इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति
- स्वामी असीमानंद
- ऊं नम: शिवाय बाबा
- नारायण साईं
- रामपाल
- कुश मुनि
- बृहस्पति गिरि
- मलकान गिरि
दरअसल, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में देश के सभी 13 अखाड़े शामिल हैं और इससे लाखों लोग जुड़े हुए हैं। दूसरी तरफ बाबाओं को लेकर देश में लगातार विवाद होते रहते हैं। कई बाबा आपराधिक साजिश में शामिल हैं और उन पर बाकायदा न्यायालय में मामला चल रहा है। कई को तो सजा भी हो चुकी है। इसके मद्देनजर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इलाहाबाद में कार्यकारिणी की बैठक के बाद इन 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है, ताकि देश के लाखों लोग इनके चक्कर में ना फंसे।
