Loksabha Session MPs Suspended:
लोकसभा में आज भी कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. इस बीच सदन में कुछ विपक्षी सांसदों ने दो बार स्पीकर की कुर्सी की ओर पेपर उछाले. जिन पर स्पीकर ने इन पर कार्रवाई करते हुए इन्हें संसद से सस्पेंड किया गया है. संसद के बचे हुए बजट सत्र के लिए इन सांसदों पर रूल नंबर 3742 के तहत कार्रवाई की गई है. हंगामे के लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
कौन है वे सांसद-
सस्पेंड़ सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हिबी ईडन, मणिकम टैगोर बी, गुरजीत सिंह औजला, प्रशांत यादवराव पडोळे, किरण कुमार रेड्डी, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं. इन सांसदों में, वेंकट रमन और शामिल हैं. इसके बाद विपक्षी सांसदों सदन से बाहर निकलकर संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी थीं. प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी भी की.
यह बुरा रवैया-
लोकसभा से आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, यह बतुका एक्शन है. लोकतंत्र में हर सदस्य को बोलने का हक होना चाहिए और उनकी बातें सुनी जानी चाहिए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, आज कोई जनरल सेक्रेटरी की टेबल पर चढ़ गया और डॉक्यूमेंट्स फाड़ दिए. यह एक बुरा रवैया है. शायद ये लोग मानते हैं कि सिर्फ गांधी परिवार के लोग ही राज कर सकते हैं, और चाय बेचने वाले का बेटा कभी राज नहीं कर सकता. अगर सदन को चलना है, तो वह अपने रूल्स और रेगुलेशंस के हिसाब से चलेगा. सदन अनुशासनहीनता से नहीं चलेगा.
अन्य ख़बरें जानें-
Grammys 2026: Tyla win two times Grammy award



