Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी भीषण आग; 14 लोगो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kolkata Hotel Fire news in hindi: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत…

Kolkata Hotel Fire news in hindi: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है. एजेंसी के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को मध्य कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में लग गई. हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है.”

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में हुई. चौदह शव बरामद किए गए हैं और टीमों द्वारा कई लोगों को बचाया गया है.”

कोलकाता पुलिस ने बताया कि होटल में कुल 60 लोग थे. मरने वालों की संख्या 14 बताई जा रही है, जिसमें 11 पुरुष, एक महिला और 2 बच्चे शामिल हैं. कुल 8 शवों की पहचान कर ली गई है. इसके साथ ही, 13 लोग घायल हैं, जिनमें से 12 को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और एक भर्ती है.

पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने बताया कि होटल से 14 शव बरामद किये गये हैं जबकि कई लोगों को बचा लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है तथा आगे की जांच जारी है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर अस्पताल और नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *