एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश झींडा को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से झटका लगा है। झींडा की एसजीपीसी के इजलास को चुनौती देने संबंधी याचिका पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। झींडा ने कुछ दिन पहले पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार के 26 अक्तूबर के उस नोटिफिकेशन पर रोक लगाने की मांग की थी जिसके तहत 5 नवंबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पहली आम बैठक बुलाई गई थी और इस बैठक के दौरान ही सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई थी । झींडा का कहना है कि वह हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनोती देंगे।
https://youtu.be/C_2NA_1hZqo
