रैली से कैसे गायब हो गए राजकुमार सैनी, रैली की हर पोस्टर से सैनी की तस्वीर गायब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की संयुक्त रैली में कहीं भी राजकुमार सैनी की तस्वीर दिखाई नहीं दी | दरअसल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की संयुक्त रैली में कहीं भी राजकुमार सैनी की तस्वीर दिखाई नहीं दी | दरअसल लोसुपा और बसपा गठबंधन के उम्मीदवार मनधीर मान ने अपने चुनाव प्रचार से राजकुमार सैनी का फोटो गायब कर दिया है | फरीदाबाद की रैली में जो पोस्टर लगाए गए उसमें ना तो कहीं ऑटो दिखा और ना ही कही राजकुमार सैनी | सिर्फ मायावती, नीला झंडा और भारी भरकम हाथी |

 हरियाणा में राजनीति का ऊंट कब किस करवट बैठेगा ये कहना उतना ही मुश्किल है जितना की बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के ऑटो और हाथी का मेल | ये सवाल इसलिए क्योंकि कुछ ही दिन पहले इनेलो से अलग हुई बसपा अब लोसूपा के साथ हाथ मिला चुकी है | लेकिन फरीदाबाद में दोनों पार्टियों की संयुक्त रैली से राजकुमार सैनी को ही गायब कर दिया गया | यकीन दिलाने के लिए ये तस्वीरें काफी है | रैली स्थल से लेकर शहर के तमाम गली चौराहों और नुक्कड़ों में लगे पोस्टर्स से राजकुमार सैनी गायब हो चुके हैं | ऐसा क्यों हुआ सुनिये गठबंधन के प्रत्याशी मनधीर मान से |

अब ऐसा क्यों हुआ ये तो मनधीर मान जाने या फिर बहुजन समाजवादी पार्टी लेकिन राजकुमार का फोटो गायब होना इस गठबंधन की सेहत के लिए फायदे का सौदा तो कतई नहीं माना जा सकता |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *