विवादों के डेरे में ‘कांग्रेस’ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा, विवादों के डेरे यानी डेरा सच्चा सौदा का गढ़, जहां धर्म के नाम पर महिलाओं के शोषण और बलात्कार जैसे कांड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा, विवादों के डेरे यानी डेरा सच्चा सौदा का गढ़, जहां धर्म के नाम पर महिलाओं के शोषण और बलात्कार जैसे कांड में वहां का मठाधीश गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है, हालांकि राजनीति पहले भी इस डेरे के इर्द गिर्द घूमती रहती थी लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद सियासतदानों का मिजाज जरूर बदला, बड़े से बड़े सियासी सूरमा इस डेरे में जाकर नतमस्तक होते थे, लाखों दान देते थे और डेरा समर्थकों का वोट पाने के लिए डेरे में हाजिरी लगाते रहते थे, लेकिन इस बार इस डेरे का सियासी रंग कुछ फीका जरूर है लेकिन वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने सच्चा सौदा में डेरा डालना शुरू कर दिया है।

Ram Rahim

सिरसा डेरा के साथ एक बड़ा वोट बैंक है, और यही कारण रहा है कि पहले भी नेता डेरे दंडवत होते रहे, हालांकि उसमें पहले बीजेपी नेताओं की फेहरिस्त लंबी थी, लेकिन बीजेपी सरकार के दौरान ही इस डेरे के मुखिया को जेल मिली, जाहिर है समर्थकों में नाराजगी है, तो कांग्रेस नेता अशोक तंवर उस वोट बैंक को अपनी ओर खींचने में लगे हुए हैं।

ashok tanwar

दरअसल सोमवार को डेरा सच्चा सौदा में 71वां स्थापना दिवस मनाया गया, राम रहीम के जेल जाने के बाद इस डेरे का ये पहला बड़ा कार्यक्रम था, तो इस चुनावी सीजन में सिरसा से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक तंवर पहुंच गये, हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि कार्यक्रम में बीजेपी कांग्रेस और अन्य पार्टियों के भी कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे लेकिन सबने दूरी बना ली और अकेले अशोक तंवर डेरे का वोट साधने पहुंच गये।

ram rahim

स्थापना दिवस पर डेरे के हजारों समर्थकों के बीच ये कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यहां तक की कोई राजनीतिक चर्चा भी नहीं हुई। डेरा के इस कार्यक्रम में पहुंचे अशोक तंवर करीब 2 घंटे तक अपना कीमती वक्त देकर सत्संग सुनते रहे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सियासी मौसम में अपना कीमती वक्त बिना वोट बैंक की लालसा ने कोई भी उम्मीदवार नहीं गवाना चाहेगा, दूसरी बात ये भी है कि डेरा के पास सिरसा में खासकर बड़ा वोट बैंक है, हालांकि अशोक तंवर का कहना है कि वो चुनाव के चलते डेरा सच्चा सौदा में नहीं गए, उनका कहना है कि वो पहल भी डेरा में जाते रहे हैं ये पहली बार नहीं है। उन्होंने कहा कि ये उनका व्यक्तिगत मामला है वो चुनाव में किसका समर्थन करेंगे। धर्म और राजनीति दोनों अलग अलग होनी चाहिए।

Haryana Congress

हालांकि डेरे के समर्थक किसे वोट करेंगे ये अभी तय नहीं हुआ है लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर को ये उम्मीद जरूर रही होगी की इस बार डेरा समर्थक बीजेपी को वोट नहीं करेंगे, हालांकि डेरा अपना रंग इस चुनाव में जरूर दिखाने की कोशिश करेगा क्योंकि लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही डेरा ने अपने धार्मिक आयोजन करने शुरू कर दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *