Crime news: गोरखपुर के विकास खंड खजनी क्षेत्र अंतर्गत उसवां बाबू स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास में रह रही छात्राओं की पिटाई का वीडियो सामने आया है. वीडियो में हॉस्टल वार्डेन छात्राओं की पिटाई कर रही है. जिससे छात्राएं चीखती चिल्लाती नजर आ रही हैं. लेकिन वार्डेन उनकी एक न सुनते हुए पिटाई कर रही है. वार्डेन ने ऐसा सिर्फ एक छात्रा के साथ नहीं बल्कि सभी छात्राओं के साथ किया. वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
छात्राओं के शरीर में हो गए घाव
वार्डेन की पिटाई से छात्राएं बुरी चोटिल भी हो गईं हैं. साथ ही शरीर में कई जगह घाव भी हो गया है. इस मामले में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में आते ही विभागी जांच और पुलिस की जांच कराई जा रही है. क्योंकि मामला 2 अगस्त 2024 का है.
डाइट चार्ट के मुताबिक नहीं मिल रहा खाना
पाड़ित छात्राओं का कहना है कि डाइट चार्ट के मुताबिक खाना न देने की शिकायत करने पर वार्डन ने उनकी पिटाई की. उन्होंने बताया कि डाइट चार्ट के मुताबिक उन लोगों को छात्रावास में खाना नहीं दिया जाता है. इसकी मांग छात्राओं ने की थी. जिससे वॉर्डन भड़क गई और उनकी पिटाई करने लगी.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आरोपी वॉर्डन के खिलाफ काफी नाराजगी है. वहींगोरखपुर पुलिस की मीडिया सेल ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी. इसके बाद पुलिस स्कूल पहुंची और छात्राओं से मिलकर उनकी समस्या सुनी.



