होशियारपुर: दोस्त ने ली दोस्त की जान, जहरीली चीज़ खिलाकर की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर में एक दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली | मामला होशियारपुर का है जहां युवक को दोस्त ने फोन कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर में एक दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली | मामला होशियारपुर का है जहां युवक को दोस्त ने फोन कर घर के बाहर बुलाया औऱ जहरीली चीज खिलाकर उसकी हत्या कर दी |

होशियारपुर के एक गांव में युवक की मौत का मामला सामने आया है | युवक को एक फोन आया था | कॉल के बाद युवक घर से निकल गया | लेकिन इसके बाद वो घर वापिस नहीं आया | जी हां, परिजनों की माने तो मृतक को उसी के गांव के रहने वाले आरोपी युवक जिसका नाम टींड़ा है उसका फोन आया था | मृतक के दोस्त ने उसे तुंरत बाहर आने को कहा | थोड़ी देर बाद मृतक की पत्नी को एक फोन आया, फोन पर और कोई नहीं ब्लकि उसका पति यानि मृतक युवक था | युवक ने अपनी पत्नी को कहा की उसकी तबियत अचानक खराब हो गई है और अब वो डॉक्टर के पास जा रहा है

वहीं मृतका की पत्नी ने भी बताया कि फोन के बाद युवक वापस नहीं आया | एक फोन कॉल से उन्हें जानकारी मिली की उसके पति की तबियत अचानक खराब हो गई है |मामले में टांडा पुलिस का कहना है की मृतक के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई | परिजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस जांच कर रही है |

Watch Video

https://youtu.be/udipeS8cMbI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *