ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की चहेती हनीप्रीत के बाद यदि कोई राम रहीम का करीबी है तो वो डेरे की राजदार विपासना इंसा है। विपासना इंसा सिरसा पुलिस के सामने पेश हुई। अब पुलिस विपासना की तलाश में हरियाणा, राजस्थान, और पंजाब में छापेमारी कर रही थी।
पंचकूला पुलिस ने विपासना के खिलाफ जनवरी में गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। तभी से वो फरार हो गई थी। फिर पुलिस डेरा प्रबंधक कमेटी को नोटिस देते हुए विपासना को 14 फऱवरी तक पेश होने के लिए कहा था। पुलिस ने बताया कि विपासना बुधवार को 12 बजे पुलिस के सामने पेश हुई।
इस दौरान पुलिस ने उससे करीब 6 घंटो तक पुछताछ की और करीब 250 सवाल पुछे गए। उसने पुछताछ के दौरान बताया कि पंचकूला हिंसा में उसका कोई हाथ नहीं था। ना ही उसको हिंसा से पहले हुई मीटिंग के बारें में कुछ पता था। आदित्य इंसा के बारे में उसने कहा कि वो काफी लंबे से उसके संमर्पक में नहीं है।
इसके इलावा उसने ये भी बताया कि वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही है। इस लिए वो पुछताछ के लिए नहीं आ सकी थी। बता दें कि विपासना ने पुलिस को लिखित रूप में दिया है कि वो कही भी फरार नहीं होगी।
पुलिस उसको जांच के लिए कभी भी बुला सकती है। फिलहाल डेरा मुखी राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के दोष में बीस साल की सजा काट रहा है।




