न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : जून 2016 में होशियारपुर में जमीन घोटाला का एक मामला सामने आया था जिसमें तत्कालीन एसडीएम आनंद सागर की मिलीभुगत सामने आने पर उन्हें ससपेंड पर दिया गया था इस को लेकर फिरसे पटियाला में प्रवर्तन निर्देशालय की टीम आनंद सागर के घर पहुंची और इस केस से संबंधित छानबीन की,ईडी की टीम सुबह 7 बजे आनंद सागर के घर पर रेड के लिए पहुंची,फिल्हाल मीडिया को घर से दूर रखा जा रहा है ,आपको बता दे आरोप थे की कुछ राजनैतिक लोगों द्वारा लैंड स्कैम किया गया था, किसानों से जमीन को सस्ते रेट पर खरीदकर उसे सरक़ार को फोर लाइन बनाने के लिए महंगे रेट में बेचा गया था जिसमें उस समय के एसडीएम भी शामिल था, पहले यह मामला विजिलेंस ने दर्ज किया फिर ईडी जाँच कर रही है, जानकारी के अनुसार यह स्कैम 58 करोड़ रूपये का था :-

* होशियारपुर में जून 2016 में हुए जमीन घोटाला का मामला
* पूर्व SDM आनंद सागर के घर छापेमारी
* पटियाला में ईडी ने मारा छापा
* 8 करोड़ रूपये का था यह स्कैम
