न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े कुछ अज्ञात हमलावर एक युवक पर चाकुओ से हमला कर दिया और फरार हो गए। युवक को चाकू से इतनी बुरी तरह से घायल किया कि उसकी आंते बाहर निकल आई। उसके गले पर भी चाकूओं से वार किए गए। घायल युवक झारखंड का रहने वाला है जो अपनी रिश्तेदार को महिला आश्रम से लेने आया था, युवक को जख्मी हालात में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश जारी है :


