Jharkhand Road Accident : भीषण सड़क हादसा; यात्रियों से भरी बस पलटने से 7 यात्रियों की मौत, 10 घायल

Jharkhand Road Accident: झारखंड के हज़ारीबाग़ जिले में गुरुवार सुबह पटना जा रही एक बस के पलट जाने से 7 यात्रियों की मौत और कई…

Jharkhand Road Accident: झारखंड के हज़ारीबाग़ जिले में गुरुवार सुबह पटना जा रही एक बस के पलट जाने से 7 यात्रियों की मौत और कई अन्य की घायल होने की खबर सामने आई है. (Jharkhand Road Accident) 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बस मुड़ने के दौरान अनियंत्रित हो कर पलट गई. घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक जानकी यादव और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची. घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई गई.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे. बस कोलकाता से पटना जा रही थी। बस में सवार मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई.

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले प्रसाद ने कहा, ”सुबह जब हादसा हुआ तो हम सो रहे थे. हम बुधवार को कोलकाता से बिहार के लिए बस में सवार हुए. एक अन्य यात्री बिहारशरीफ निवासी गणेश कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ.

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे. जैसे ही चालक मोड़ के पास पहुंचा, उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई.
घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि घायलों में से 10 की हालत गंभीर है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *