Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (21 नवंबर, 2024) सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने की कीमत 77803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. (Gold-Silver Price Today)
वहीं,चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold) 76559 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 90620 रुपये किलो है.
India Bullion And Jewellers Association के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 75964 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज, 21 नवंबर, 2024 की सुबह तेजी के साथ 76559 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ते हुए हैं.
सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांच लेनी चाहिए. सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है. आज भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के लिए ₹70128 और 24 कैरेट सोना (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) ₹76559 प्रति ग्राम है. वहीं, भारत में 1 किलो चांदी कीमत 90620 रुपये है.
मिस्ड कॉल से चेक करें दाम (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



