Jaipur Delhi highway accident: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस और ट्रॉले में भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

Jaipur Delhi highway accident: जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक बस की ट्रॉले से टक्कर हो गई. बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही…

Jaipur Delhi highway accident: जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक बस की ट्रॉले से टक्कर हो गई. बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. बस में सवार 46 यात्री घायल हो गए हैं. 17 घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है.

कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस के यात्री राधास्वामी के सत्संग में शामिल होने के लिए अजमेर से दिल्ली जा रहे थे. हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे कोटपूतली के कंवरपुरा स्टैंड पर हुआ. कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि स्लीपर बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजमेर से रवाना होकर दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान कंवरपुरा स्टैंड के पास आगे चल रहे ट्रोले से टक्कर हो गई.

सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जयपुर रेफर कर दिया गया. हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एडीएम, एसपी समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंच गए.

पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रॉला लेकर फरार हो गया. पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है. कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस में कुल 49 लोग सवार थे. सभी यात्री अजमेर और आसपास के इलाकों के हैं.
चार बसें एक साथ अजमेर से सत्संग के लिए रवाना हुईं. इनमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. मृतकों में माया निवासी अलवर, सुनीता साहू निवासी बेवर और बस चालक विशाल शर्मा निवासी जयपुर शामिल हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *