Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा में ठंड का एहसास; बारिश संभव, जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है. ठंड बढ़ने के साथ ही अब तापमान में भी गिरावट आई…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है. ठंड बढ़ने के साथ ही अब तापमान में भी गिरावट आई है. पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह-शाम ठंड के साथ-साथ दिन का तापमान भी कम होने लगा है. राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. (Punjab-Haryana Weather Update)

चंडीगढ़(Chandigarh weather news) समेत पंजाब के कई जिलों का AQI लेवल बढ़ गया है. हालांकि, चंडीगढ़ का AQI पंजाब के सभी शहरों से अधिक है. इसके साथ ही यह 200 के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 तारीख के बाद मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है. ठंड भी बढ़ेगी.

पटियाला का AQI 200 के पार
पंजाब (Punjab weather news) और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) के AQI लेवल की बात करें तो राजधानी की हालत खराब है. यहां सुबह पांच बजे 200 से अधिक AQI दर्ज किया गया है. AQI को मुख्य रूप से चंडीगढ़ में तीन स्थानों पर मापा जाता है. इस दौरान सेक्टर 22 का AQI 216, सेक्टर 25 का AQI 195 और सेक्टर 229 का AQI दर्ज किया गया. वहीं पंजाब में पटियाला को छोड़कर किसी भी जगह का AQI लेवल 209 से ज्यादा नहीं है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 23.95 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.49 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *