न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
राम रहीम के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई हनीप्रीत ने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है| हनीप्रीत की तरफ से वकील प्रदीप आर्य ने बताया की हनीप्रीत दिल्ली में ही मौजूद थी|
हनीप्रीत उनके दफ्तर में आई थी और उसने खुद जमानत याचिका पर हस्ताक्षर किये है| वकील के अनुसार मीडिया में चल रही हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्ते को लेकर चल रही सब खबरे अफवाहे है| हनीप्रीत इस सब को लेकर बहुत आहात है|

हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की तलाश में अभियान चला रही है और अब हनीप्रीत की अग्रिम जमानत की गुहार इस बात को पुख्ता करता है की हनीप्रीत नेपाल चली गई है या विदेश जाने में कामयाब हो गई है| वकील ने ये भी कहा की अगर कोर्ट कहे तो हनीप्रीत एक से दो घंटे में माननीय कोर्ट में पेश हो सकती है|

