काइली जेनर की प्रेग्नेंसी ने तोड़ा दिलजीत का दिल, ट्वीट करके जीता फैन्स का दिल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के साथ पंजाबी फिल्मों के शानदार अभिनेता दिलजीत दोसांझ अब पहले विश्व युद्ध पर बनने वाली फिल्म में किरदार निभाने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के साथ पंजाबी फिल्मों के शानदार अभिनेता दिलजीत दोसांझ अब पहले विश्व युद्ध पर बनने वाली फिल्म में किरदार निभाने को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं दिलजीत एक स्पेनिश गाने ‘El sueño’ को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। ‘El sueño’ का स्पेनिश में मतलब ‘सपना’ होता है।

‘उड़ता पंजाब’ फिल्म से बॉलीवुड में दमदार डेब्यू करने वाले दिलजीत ने फिल्म ‘फिल्लौरी’ में भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग स्किल दिखाई थी। दिलजीत फिल्मों में काम करने के साथ गायक भी हैं और उनका एलबम ‘बैक टू बेसिक्स’ काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा भी दिलजीत कई गानों को आवाज दे चुके हैं।

खैर, दिलजीत इन सबसे ज्यादा सुर्खियां अमरीकी टीवी पर्सनैलिटी काइली जेनर के प्रेग्नेंट होने पर बटोर रहे हैं। दरअसल, जेनर की प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया में आने के बाद फैन दिलजीत से सवाल करने लगे। जिसके जबाव में दिलजीत ने एक के बाद एक कई मजेदार ट्वीट किए और दुनियाभर में अपने फैन्स का दिल जीत लिया।

इसके पहले भी दिलजीत अपने ट्वीट से काइली के बारे में पता करते रहे हैं। एक दफा उन्होंने किम कर्दाशियां के लाइव वीडियो पर ‘Kylie Kithe Aa?’ कमेंट किया था। तो, जब काइली के प्रेग्नेंसी की खबर लोगों को पता लगी, ट्वीटर पर सभी ने दिलजीत का हाल जानना शुरू कर दिया और दिलजीत ने किसी को निराश भी नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *