ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम छत्रपति हत्या मामले और दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में सजा काट रहा है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है तो वहीं दूसरी तरफ छत्रपति हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। एक तरह जहां राम रहीम ये आस लगा कर बैठा हुआ था कि वो 20 साल की सजा काट कर जेल से बाहर आ जाएंगा पर वहीं उसको छत्रपति हत्या मामले में बड़ा झटका लगा।
वहीं बाबा की बेबी हनीप्रीत की बात करें तो राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसका जेल के अंदर बहुत ही बूरा हाल हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि हनीप्रीत राम रहीम को मिलने के लिए तड़प रही है। इसके लिए वो उपवास भी कर रही है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि हनीप्रीत राम रहीम को मिलने के लिए तड़प रही है जिस कारण वो जेल में रहते हुए व्रत रख रही है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि छत्रपति हत्याकांड के मामले में राम रहीम के खिलाफ फैसला आने के बाद हनीप्रीत जेल में खड़ी रोने लगी थी। कहा जा सकता है कि राम रहीम के बिना हनीप्रीत की स्थिति काफी बूरी है। जिस कारण वो जेल में काफी बैचेन है। गौरतलब है कि राम रहीम को जब दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में सजा मिली थी तो हनीप्रीत अदालत में ही रोने लगी थी। इतना ही नहीं राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए पंचकूला में आग को भड़काया था। पर वो इस काम में नाकाम साबित हुई और राम रहीम को जेल भेज दिया गया।


