सोशल मीडिया पर HIZB का वीडियो वायरल, जाकिर मूसा को बताया गद्दार

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : घाटी में आतंकवादियों पर जारी सेना के ताबड़तोड़ हमले ने उनकी हालत खराब कर दी है। हालात यह हो गए हैं…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : घाटी में आतंकवादियों पर जारी सेना के ताबड़तोड़ हमले ने उनकी हालत खराब कर दी है। हालात यह हो गए हैं कि आतंकी अब एक-दूसरे से उलझ गए हैं। इस वीडियो से एक बात साफ है कि भारतीय सेना के कारण आतंकियों की घाटी में पकड़ ढीली होती जा रही है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का एक वीडियो वायरल हुआ है। 1 मिनट 42 सेकेंड के इस वीडियो में पांच हथियारबंद आतंकी दिख रहा है। आतंकियों के हाथों में रॉकेट लांचर समेत दूसरे ऑटोमेटिक हथियार हैं। वीडियो में आतंकी जाकिर मूसा को गद्दार कह रहा है और लोगों को साथ आने की अपील भी कर रहे है।

वीडियो में एक आतंकी भारतीय सेना के ऑपरेशन का जिक्र भी कर रहा है। आतंकी कह रहा है कि पिछले तीन महानों के दौरान बड़ी संख्या में आतंकी मारे जा चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों का मारा जाना, पहले कभी भी नहीं देखने को मिला है। वह इसका भी जिक्र कर रहा है कि सारे आतंकियों को मरवाने वाला कोई और नहीं, बल्कि जाकिर मूसा है। मूसा पर आरोप लगाया गया है कि वो घाटी के आतंकवादियों को मरवाने के लिए भारत सरकार से मोटी रकम वसूली है। पहले उसने तालिबान-ए-कश्मीर बनाया और अब अंसार गज्वातुल हिन्द का सरगना बन बैठा है। उसका कश्मीर की आजादी से कोई लेना-देना नहीं है।

गौरतलब है कि इस वीडियो के आखिर में लोगों से अपील की जा रही है कि गद्दार का साथ ना दो, ऐसे गद्दारों की कश्मीर में कोई जगह नहीं है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही जाकिर मूसा का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मूसा ने भारतीय सेना और सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उसने रोहिंग्या मुसलमानों पर जारी जुल्म को रोकने की भी मांग की थी और उन्हें कश्मीर में रहने देने की बात कही थी। मूसा अल कायदा से भी जुड़ा है। अब हिज्बुल का वीडियो सामने आ गया है, जिससे साबित होता है कि आतंकी एक-दूसरे को ताकत दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *