चंडीगढ़ के बैंक और ATM के बाहर लुट जाएगी आपकी किस्मत !

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप बैंक या एटीएम से रूपये लेकर निकल रहें तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है कि…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप बैंक या एटीएम से रूपये लेकर निकल रहें तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है कि कोई आपका इंतजार कर रहा हो और जब तक आप समझेंगे आपकी मेहनत की कमाई गायब हो जाएगी। चंडीगढ़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने ऐसे ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दरअसल पुलिस ने बुधवार को चार शातिरों को पकड़ा। गिरफ्तार जितेंदर पासवान, संतोष साहनी, आफताब और उपेंद्र बिहार के रहने वाला है। दिल्ली के बाद चारों चंडीगढ़ पहुंचे थे लेकिन खुद पुलिस के फंदे में उलझ गए।

पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि जब कोई भी बैंक और ATM से रूपये निकालकर बाहर आता था तो उन्हें रोककर किसी तरह का झूठ बोलते थे। वो लोगों को झांसे में लेते थे कि रूपये चोरी के हैं या उनका बैंक में खाता नहीं है इसलिए उसे जमा नहीं करवा सकते हैं। जिस कारण सामने वाला शख्स धोखा खा जाता था। जिसके बाद आरोपी उन्हें पोटली में लिपटे रूपये थमा देते थे और उनसे रूपये लेकर फरार हो जाते थे। जब पोटली लेकर आदमी उसकी जांच करता था तो उसमें कम नोट और कागज का टुकड़ा देखकर उनके होश उड़ जाते थे।

पुलिस ने अभी तक की जानकारी में जुटाया है कि यह लोग पहले दिल्ली में भी ऐसी ही वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ मामले भी दर्ज है जिसका ब्योरा जुटाने में पुलिस लगी हुई है जबकि यहां पर और कितने शातिर छिपे हैं पुलिस इन सब की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस ने इन आरोपिओं को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन शातिरों की कमी नहीं है जो लोगों को लूटने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रही है। लिहाजा आपको सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो अगला शिकार आप ही बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *