Himachal: देवभूमि हिमाचल में मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत, पत्थर को इंसान ही कर सकता है ऐसा काम, घटना जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Himachal Newborn Baby Found in Roadside: देवभूमि हिमाचल में एक बेहद दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मंडी के समीप…

Himachal Newborn Baby Found in Roadside:

देवभूमि हिमाचल में एक बेहद दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मंडी के समीप गुरुवार सुबह की यह घटना है. किसी पत्थर (Himachal Newborn Baby Found in Roadside) दिल ने अपने जिगर के टुकड़े को सड़क किनारे लावारिस फेंक दिया. बेजुबान पक्षियों ने मासूम के शरीर को अपना निशाना बनाया. पुलिस ने इस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह कन्या बताई जा रही है.

Himachal Newborn Baby Found in Roadside, कौवे नोच रहे थे-

सुबह जब लोग इस मार्ग से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर एक इस हैरान परेशान करने वाले दृश्य पर पड़ी. सड़क किनारे पड़े एक नवजात के शरीर को कौवे नोच रहे थे. तुरंत इसकी जानकारी 112 हेल्पलाइन के जरिए पुलिस को दी गई. मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि दृश्य इतना विचलित करने वाला था कि किसी की भी रूह कांप जाए. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने बारीकी से साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस ने नवजात के अवशेषों को अपने संरक्षण में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

मासूम कन्या बताई जा रही है-

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे कन्या (फीमेल) मान रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मौत के समय और कारणों का सटीक पता लग सके. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज और अस्पतालों के हालिया डिलीवरी रिकॉर्ड को खंगाल रही है. एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि, हमने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हर उस पहलू पर काम कर रही है जिससे इस घृणित कार्य को अंजाम देने वाले चेहरे बेनकाब हो सकें. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

अन्य खबरें जानें-
Chandigarh: चंडीगढ़ में 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *