Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान बढऩे से ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ है। खासकर रात के समय पडऩे वाली कड़ाके की ठंड में (Himachal Weather Update) राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम सामान्यत: साफ रहने की संभावना है।
जनजातिय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड़-
निचले और मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में इन दिनों खिली धूप से राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इससे ठंड का प्रभाव कम हुआ है। इसके विपरीत जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवाओं के कारण लोगों को अभी भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
Himachal Weather Update, नए पश्चिमी विक्षोभ –
मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 17 और 18 फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 19 फरवरी को मौसम के फिर से साफ होने का अनुमान है।
अन्य ख़बरों जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



