Ludhiana Thar-Bike Accident: लुधियाना में सुबह- सुबह सब्जी मंड़ी जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर

Ludhiana Thar Hit Biker: लुधियाना में शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे समराला चौक के पास एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया। एक बेकाबू…

Ludhiana Thar-Bike Accident: लुधियाना में सुबह- सुबह सब्जी मंड़ी जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर

Ludhiana Thar Hit Biker:

लुधियाना में शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे समराला चौक के पास एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया। एक बेकाबू थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों का मानें तो टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ थार गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

सुबह सब्जी मंड़ी जा रहा था लेकिन-

इस हादसे में बाइक सवार युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसकी एक टांग पूरी तरह टूट गई है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान समराला चौक निवासी यादविंदर के रूप में हुई है। यादविंदर सुबह तड़के अपनी बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी में खरीदारी करने जा रहा था। जैसे ही वह समराला चौक के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार थार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई थार के अंदर फंसे दो युवकों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर ही बेहोश हो गया बाइक सवार-

अस्पताल में होश आने पर यादविंदर ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह तुरंत बेहोश हो गया था। अब उसकी टांग टूटने के साथ-साथ चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या थार चालक नशे में था या यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: उत्तर भारत में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कब से होगी बारिश-बर्फबारी

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *