Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच गुरुवार को रोहतांग और धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे और ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर बाद दो से चार बजे तक शहर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। बदले मौसम के बीच सुबह और शाम के समय फिर हल्की ठंडक बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से छह मई तक हिमाचल में बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के आसार जताए गए हैं।
तीन दिन से बारिश और चोटियों पर बर्फबारी
कुल्लू और लाहौल में तीन दिन से बारिश और चोटियों पर बर्फबारी का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। मंडी में दिनभर बादल छाए रहे। कांगड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। ऊना जिले में भी दोपहर को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिला चंबा में सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली।
30 अप्रैल को बारिश
प्रदेश में एक से 30 अप्रैल के दौरान सामान्य से एक फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 64 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष अप्रैल के दौरान 64.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 190, हमीरपुर में 88, कांगड़ा में 56, मंडी में 75, शिमला में 77, सिरमौर में 83, सोलन में 164 और ऊना में 64 फीसदी अधिक बारिश हुई।
अन्य ख़बरें जानें-
Rupee Hits All-Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपया फिर सबसे निचले स्तर पर
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



