Himachal Weather Update: हिमाचल में मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्टः हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारि किया गया है. पहाड़ी और जनजातीय इलाकों…

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारि किया गया है. पहाड़ी और जनजातीय इलाकों (Himachal Weather Update) में तापमान माइनस में है. वहीं मैदानी और निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ताबो में न्यूनतम व अधिकतम तापमान माइनस में पहुंच गया है. पहाड़ों पर हो रहे हिमपात से ठंड बढ़ गई है.

Himachal Weather Update, प्रदेश में तापमान – 10.8 डिग्री –

अटल टनल रोहतांग में मंगलवार सुबह के समय बर्फबारी होने के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ने लगी. वहीं सोलंगनाला तक बिछी बर्फ की चादर के बाद वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया और सोलंगनाला से अटल टनल की और सिर्फ 4*4 वाहनों को ही जाने को अनुमति दी गई. प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस – 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी शिमला में पारा 2.5 रहा.

10 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट-

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 जनवरी तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी है. इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. जबकि 12 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा. अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. ऊंची पहाड़ियों और उनसे सटे मध्य पहाड़ियों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

अन्य खबरें जानें-

Death News : ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਸਕੂਟੀ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਦਰੜਿਆ, 19 ਸਾਲਾ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *