Himachal Weather Update: अप्रैल में दिसम्बर जैसी ठंड़, हिमाचल के 5 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यैलो अलर्ट, 26 सड़कें बंद

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के बीच मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोगों को भारी जैकेट और हीटर दोबारा निकालने…

Himachal Weather Update: अप्रैल में दिसम्बर जैसी ठंड़, हिमाचल के 5 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यैलो अलर्ट, 26 सड़कें बंद

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के बीच मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोगों को भारी जैकेट और हीटर दोबारा निकालने पड़े।राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। जिससे जिले की 26 सड़कें पूरी तरह ठप्प हो गई हैं। राजधानी शिमला के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा बर्फ से लकदक हो गए हैं। इसके अलावा अटल टनल, रोहतांग, खड़ापत्थर, चौपाल और चम्बा के भरमौर व पांगी में भी ताजा हिमपात हुआ है।

पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी से पर्यटक तो उत्साहित हैं, लेकिन स्थानीय लोगों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार रोहतांग दर्रा से कोकसर मार्ग भारी बर्फ के कारण बंद है। दारचा से सरचू मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप्प है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से दारचा तक केवल सीमित समय के लिए ही वाहन भेजे जा रहे हैं। दारचा-शिंकुला मार्ग पर केवल स्नो चेन वाले 4 बाई 4 वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है। प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सबसे अधिक बारिश रेणुकाजी में 65 और राजगढ़ में 60 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 5 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 अप्रैल फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,

अन्य ख़बरें जानें-

Assam, Puducherry, Kerala Voting: असम-पुड्डुचेरी और केरल आज वोटिंग

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *