ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिमाचल प्रदेश का बजट 2019 पेश किया गया। बता दें कि हिमाचल विधानसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने बजट 2019 पेश किया। सीएम जयराम ठाकुर ने वित्त मंत्री के रूप में अपना दूसरा बजट पेश किया। आइये आपको बताते है इस बजट की अहम ऐलान:-
गरीब वर्ग के लोगों को बिजली कनेक्शन फ्री देने की घोषणा की
वन कर्मियों को निजी हथियार के लिए 15 हजार का अनुदान
मुख्यमंत्री आवास योजना की राशि 35 हजार हुई
एक बूटा बेटी के नाम योजना शुरु की जायेगी-जयराम ठाकुर
पंचायत उपप्रधान को मिलेगा 3 हजार रुपये वेतन-सीएम
‘पंचायती राज संस्थाओं के लिए 210 करोड़ रुपये’
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/807164376282966/
‘पंचायत चौकीदारों को अब 3400 रुपये मानदेय’
‘मेयर का अनुदान 12 हजार रुपये तक बढाया
शिमला, धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिलेगी गति -सीएम
हिमाचल में 5000 नए पॉलीहाउस लगाए जाएंगे-सीएम
राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए 2 करोड़ रुपये किये जायेंगे खर्च-सीएम
मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना की शुरुआत-जयराम ठाकुर
पत्रकारों की पेंशन में 12 हजार रुपये का इजाफा
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में पेयजल योजनाओं के लिए 1948 करोड़ रुपये
बिजली बोर्ड में 1000 और अन्य विभागों में 3500 भरे जाएंगे पद
पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के अंशदान को 10 से बढ़ाकर 14 फीसदी किया
दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 225 से बढ़ाकर 250 रुपये की

