लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा की सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के रुझानों पर बीजेपी सरकार 45 सीटों पर है वही कांग्रेस 19 सीटों पर है। पहले ही बीजेपी सरकार के उम्मीदवार इंदर सिंह गांधी ने बाल्ह से चौधरी को हरा दिया था। जिससे बीजेपी की जीत की शुरुआत कर हो गई थी।
CM Candidate प्रेम कुमार धूमल हार की कगार पर
– सुजानपुर सीट से प्रेम कुमार धूमल 2800 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राजिन्दर राणा यहां लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
रुझानों के अनुसार शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा से 7105 मतों से आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि उनको पूरा यकिन है कि विधानसभा चुनाव में उनकी जीत होगी। आपको बता दें कि जिला कांगड़ा की जयसिंहपुर सीट से भाजपा के रवि धीमान ने कांग्रेस के यादविंद्र गोमा को हराकर जीत हासिल की है।
कुसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह 9397 से जीते है। मंडी जिले के बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश सिंह चौधरी को हराकर जीत हासिल की है। रुझानों की मानें तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा बहुमत की और बढ़ती हुई दिख रही है।


