लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: राजपुरा मंडी में पटाखों से भरी गाड़ी में ब्लास्ट का मामला सामने आया है। ये ब्लास्ट इतना भयानक था कि मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता भी बताया जा रहा है।
ब्लास्ट के चलते 4 लोग घायल हो गए। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी को पटाखों से लोड कर दूसरी जगह पर लेकर जाया जा रहा था जिस दौरान ये हादसा हुआ।


