Himachal Panchayat Election: हिमाचल में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी, जानिए कितना मतदान और मंड़ी-रामपुर में क्यों फिर होगें चुनाव?

Himachal Panchayat Elections Voting: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान आज शुरू हो गया है. मंगलवार सुबह 7 बजे से…

Himachal Panchayat Election: हिमाचल में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी, जानिए कितना मतदान और मंड़ी-रामपुर में क्यों फिर होगें चुनाव?

Himachal Panchayat Elections Voting:

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान आज शुरू हो गया है. मंगलवार सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथ पर सुबह से कतारें है. बुजुर्गों में भी मतदान के लिए खासा उत्साह दिखा. प्रदेश की 3,754 पंचायतों में, चरण-1 में 1293 पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है. शाम को तीन बजे तक मतदाता (Himachal Panchayat Election) अपने मत का उपयोग कर सकते हैं. ग्राम पंचायतों के चयन के लिए 31,182 पदों में से 20,327 पदों के लिए तीन चरण में मतदान होना है. इसमें से 10,854 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है.

एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

पंचायत चुनाव में एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में ज्यादा है. कुल 18,22,636 मतदाताओं में से 10.68 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. अभी तक सबसे अधिक मतदान सोलन जिले हुआ. यहां 43.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इसके अलावा सिरमौर में 42.93 प्रतिशत, ऊना में 41 प्रतिशत से अधिक, हुआ और चंबा व लाहुल-स्पीति में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा. अब तक के अंकड़ो के मताबिक 7,15,511 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. इनमें 36.72 फीसदी पुरुषों ने और 41.96 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया.

जानिए क्यों यहां के ड्यिूटी कर्मीयों पर होगी कार्रवाई

शिमला में रामपुर की पंचायत नरेल के ब्रांगटी वार्ड में स्वास्तिक के निशान की जगह नोट की मुहर लगाने पर चुनाव रोका गया. अभी तक 134 वोट डल चुके थे. ऐसे में यहां अब दोबारा मतदान होगा. कुल्लू में एक कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से गायब पाया गया. इस पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

मंडी जिले में 11 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ. जिले में करसोग के थाच थर्मी, बरलोग व महेदी पंचायत में बीडीसी उम्मीदवार का नाम बैलेट पेपर पर न होने से चुनाव स्थगित किया गया है. मंडी की गौंटा पंचायत में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्यामी देवी पत्नी भगत राम ने मतदान किया.

अन्य ख़बरें जानें-

Punjabi actor Yograj Singh ਦੀਆਂ ਵਧੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *