Himachal High Court Bomb Threat:
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने हडकंप मच गया. इससे पहले भी (Himachal High Court Bomb Threat) एसी घटनाए हो चुकी है. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर आ गई. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम ने प्रदेश उच्च न्यायालय के परिसर में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह ही एक अज्ञात ईमेल से इस तरह की धमकी प्राप्त हुई है.
Himachal High Court Bomb Threat, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान –
हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई. एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही प्रदेश हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं. एहतियातन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की. इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली. पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू कर दी है.



