Himachal Drug Trafficker: कुल्लू में 2 किलो 286 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार एक और 12 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के युवक सहित 4 गिरफ्तार

Himachal Drug Trafficker Crackdown: हिमाचल के जिला कुल्लू में नशा तस्करों पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पतलीकुहल पुलिस की…

Himachal Drug Trafficker: कुल्लू में 2 किलो 286 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार एक और 12 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के युवक सहित 4 गिरफ्तार

Himachal Drug Trafficker Crackdown:

हिमाचल के जिला कुल्लू में नशा तस्करों पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पतलीकुहल पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 2 किलो 286 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से (Himachal Drug Trafficker) यह चरस लेकर आया था। आगे किसे बचने के लिए जा रहा था। दूसरे मामले में भुंतर में 12 ग्राम हेरोइन के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया हैं।

एक युवक पंजाब का-

इस मामलें में एक युवक पंजाब और 3 युवक कुल्लू के रहने वाले हैं। पतलीकूहल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब गश्त कर रही थी तो उस दौरान शरण गांव से करीब 500 मीटर आगे मोड़ पर के पास आरोपी बिशन दास निवासी गांव शरण डा नग्गर तह व जिला कुल्लू उम्र 52 वर्ष की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जा से 2.286 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

Himachal Drug Trafficker, लगातार पुलिस कर रही कार्रवाई-

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि शनिवार को भी मनाली पुलिस की टीम ने 303 ग्राम हेरोइन के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया था। तो वही नशा तस्करों पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग भी इस मामले में पुलिस की मदद कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द जिला कुल्लू को नशा मुक्त किया जाए। चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी को अब अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और अदालत से आरोपी का पुलिस रिमांड भी लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

ਮੋਗਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ‘ਤੇ ‘ਆਪ’ ਜੇਤੂ, ਪ੍ਰਵੀਨ ਸ਼ਰਮਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਨਵੇਂ ਮੇਅਰ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *