Himachal Doctors Strike End: हिमाचल में रेजिडेंट डाक्टरों और एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, जानें क्यों डाक्टरों और एंबुलेंस कर्मचारियों कर रहे थे हड़ताल?

Himachal Doctors and Ambulance Staff Strike End: शिमला के आईजीएमसी में मरीज के साथ हुए मारपीट प्रकरण के बाद रेजिडेंट डॉक्टर को टर्मिनेट किया जाने…

Himachal Doctors and Ambulance Staff Strike End:

शिमला के आईजीएमसी में मरीज के साथ हुए मारपीट प्रकरण के बाद रेजिडेंट डॉक्टर को टर्मिनेट किया जाने के बाद जारी डॉक्टरों की हड़ताल (Himachal Doctors Strike End) आखिर खत्म हुई. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की. जिसके बाद रविवार देर शाम रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन की ओर हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की. इसके अलावा 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने भी हड़ताल अब समाप्त कर दी है. यूनियन द्वारा लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर लगातार दो दिन तक धरना-प्रदर्शन किया गया.

Himachal Doctors Strike End: तीन जनवरी, को आयोजित होगी बैठक-

मुख्यमंत्री से टर्मिनेशन पर मिले आश्वासन पर अगली रणनीति के लिए तीन जनवरी, 2026 को आरडीए की आईजीएमसी में बैठक होगी. संगठन ने उनके इस संघर्ष को समर्थन देने के लिए सभी डाक्टर एसोसिएशन का धन्यवाद भी किया है. आरडीए ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने डा. राघव निरूला की सेवा समाप्ति से जुड़े मामले में विस्तृत जांच शुरू कराने तथा सेवा समाप्ति आदेश को निरस्त करने का आश्वासन दिया है. वे मुख्यमंत्री के आश्वासन पर पूर्ण विश्वास करते हैं और इसी विश्वास के आधार पर हड़ताल वापस ली गई है.

आगे की रणनीति और आगामी कदमों को लेकर तीन जनवरी, 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी. इस हड़ताल के समाप्त होने से जहां राज्य की जनता को राहत मिलेगी, वहीं तीन दिन से अटके जरूरी आपरेशन और अन्य चिकित्सा सेवाएं भी सुचारू रूप से शुरू होंगी. सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

एंबुलेंस कर्मचारी की हड़ताल भी खत्म-

108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन की हड़ताल भी समाप्त हो गई. यूनियन द्वारा लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर लगातार दो दिन तक धरना-प्रदर्शन किया गया. कर्मचारियों ने श्रम कानूनों व न्यायिक आदेशों को लागू करने, न्यूनतम वेतन व कर्मचारियों की प्रताडऩा बंद करने सहित अन्य मांगों को पूर्ण करने के लिए सरकार और स्वास्थ्य

एंबुलेंस कर्मचारी की हड़ताल भी खत्म

विभाग से मामला उठाया है. हड़ताल अब समाप्त हो गई है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को लेकर अभी तक कोई भी निर्णायक निर्णय नहीं हुआ है. ट्रेड यूनियन एक्ट को लागू करने को लेकर यह हड़ताल की गई थी.

 अन्य खबरें जानें-
IND vs SL T20 Highlights : तीसरे टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरायाः शेफाली और स्मृति की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी, साथ बनाए नए रिकॉर्ड
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *