Himachal Accident in Kinnaur:
हिमाचल प्रदेश के जनजातिय जिला किन्नौर के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। घायल का स्थानिय अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे जानी संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ। टापरी से जानी जा रही कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में पांच (Himachal Accident in Kinnaur) लोग सवार थे। जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Himachal Accident in Kinnaur, मृतकों कि पहचान-
हादसे में हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार , सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी की मौत हो गई। विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया गया है।
कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि कर शवों का पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जताया शोक-
वहीं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर एक कार हादसे में चार लोगों के निधन पर शोक जताया है।ॉ
किन्नौर के भावा नगर के समीप जानी लिंक रोड पर एक कार हादसे में चार लोगों के निधन और एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दु:ख को सहन…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) February 14, 2026
उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कहा कि भगवान दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



