ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर पुलिस विभाग ने फूड सप्लाई विभाग के घर में छापामारी की। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन को नशा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए है इसी के तहत पुलिस विभाग ने फूड सप्लाई विभाग के घर में छापामारी की इस दौरान उन्हे बहुत हैरान कर देने वाला सामान मिला।
सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को छापामारी के दौरान 90 ग्राम अफीम बरामद हुई जिस कारण पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि जब अधिकारी को पता चला कि उसके घर पर छापामारी हो रही है तो वो मौके पर से फरार हो गया। साथ ही पुलिस सूत्रों का .ये भी कहना है कि ये अधिकारी पहले भी कई तरह के मामलों से घिरा हुआ है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

