भिवानी में लापरवाह तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ली बच्चे की जान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हो रहे हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक मामला भिवानी से सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हो रहे हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक मामला भिवानी से सामने आया है जहां पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक बच्चे की जान चली गई। बता दें कि भिवानी के तोशाम बाई पास रोड़ पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक ने छात्र को कुचल दिया जिस कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

nangal road accident

मिली जानकारी अनुसार छात्र की आयू 13 वर्षीय और वो भारत नगर कालोनी का रहना वाला बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और साथ ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *