ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर से उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। वहीं बिहार के एक गांव में लोगो की मोदी के लिए गज़ब की दिवानगी देखने को मिली है।

बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड के आनंदपुर गांव में पीएण मोदी को लोगों ने भगवान का दर्जा दिया है। लोगों ने मंदिर में बजरंगबली का मूर्ती के साथ मोदी की प्रतिमा स्थापित की है। सुबह शाम यहां लोग पूजा अर्चना करते हैं। मंगलवार को पीएम के जन्मदिन के मौके पर भी आनंदपुर के इस ‘मोदी मंदिर’ में खास तैयारी है। पीएम के जन्मदिन को लेकर आनंदपुर में जश्न का माहौल है। पूरा गांव पीएम का जम्नदिन मना रहा है।
गांव में मोदी के भग्वान का दर्जा इस लिए दिया गया है अब ये हम आपको बताते हैं। दरअसल, बंगाल से सटे सीमांचल के इस सुदूर इलाके में आजादी के बाद से ही विकास नहीं हुआ था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में गांव में पक्की सड़क, बिजली और शौचालय जैसी मुलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हुई है। इससे ग्रांववासी इतना खुश हुए कि लोग प्रधानमंत्री को विकास का भगवान मानने लगे हैं।

