आपकी ‘लेटलतीफी’ का तोहफा है, नंबर चालू रखने के लिए ‘कबूल’ करें!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हम भारतीय हैं, हम एक हैं, लेकिन जब मूड बन जाए तो दूसरों की छीछालेदर करने से नहीं चूकते। हंगामा करना…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हम भारतीय हैं, हम एक हैं, लेकिन जब मूड बन जाए तो दूसरों की छीछालेदर करने से नहीं चूकते। हंगामा करना हमारा शौक है। महिलाओं की सीट पर बैठना मर्दानगी समझते हैं। और महिलाएं भी कम नहीं, लाइन में लगती नहीं, महिला होने का फायदा जो उठाना है। हम भारतीयों में एक खासियत और है। लेटलतीफी क्योंकि लेटलतीफी हमारी किस्मत नहीं फितरत है। हम फाइन देकर बिल भरने में यकीन करने वाले लोग हैं। अगर यहां तक आपने पढ़ लिया तो नीचे जो जानकारी दे रहे हैं, वो जरूर पढ़ें।दरअसल, सरकार ने मोबाइल नंबर्स को आधार से लिंक कराने का फरमान जारी किया। फरवरी 2018 तक नंबर को आधार से लिंक कराना था। निर्देश दिया गया नजदीकी रिटेल स्टोर्स तक जाकर चुटकियों में नंबर को आधार से लिंक कराया जा सकता है। अब हम तो ठहरे लेटलतीफ, सो चादर तानकर करवट बदल ली। कंपंनियां मैसेजस भेजकर सब्सक्राइबर्स को हड़का रही हैं। और ढीठ सब्सक्राइबर्स सरकार की तरफ देख रहे। चलिए, सरकार ने आपकी लेटलतीफी को मान लिया है। अब मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराना आसान हो गया है।

तीन स्टेप्स से नंबर को आधार से कराएं लिंक

वन-टाइम पासवर्ड (OTP)
इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (IVR)
ऐप्लिकेशन की मदद से

वन टाइम पासवर्ड तो आप जानते ही हैं। मतलब आप ऑनलाइन आधार नंबर लिंक करने की कवायद करेंगे और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आ जाएगा। आप OTP भरकर नंबर लिंक करा सकते हैं। इसके बाद IVR की सहूलियत भी दी गई है। और ज्यादा तनाव हो तो ऐप्लिकेशन आपकी काफी मदद कर सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की समयसीमा मार्च 2018 तक निर्धारित कर दी है तो आप थोड़ा और आराम करिए। वैसे भी देश के सेल्लूयर ऑपरेटर्स ने अभी तक आसान स्टेप्स शुरू नहीं किए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *