भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होंगे iPhone के नए मॉडल्स

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आपके मोबाइल फोन में होम बटन ना हो तो आप क्या करेंगे। डरिए नहीं, ये समस्या नहीं, बल्कि एक फीचर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आपके मोबाइल फोन में होम बटन ना हो तो आप क्या करेंगे। डरिए नहीं, ये समस्या नहीं, बल्कि एक फीचर है। जी हां, एप्पल के नए मॉडल iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X लॉन्च कर दिया है। मंगलवार की देर रात एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने नया आईफोन लॉन्च किया। iPhone 8 और iPhone 8 Plus 64 और 256 जीबी में उपलब्ध है। iPhone 8 की कीमत 649 जबकि iPhone 8 Plus की कीमत 799 डॉलर रखी गई है।

इसके साथ ही एप्पल ने iPhone X भी लॉन्च कर दिया। इस मॉडल की खूबी यह है कि इसमें कोई होम बटन नहीं है। यह फेस आईडी से अनलॉक किया जा सकता है। भारत में iPhone के नए फोन 29 सितंबर को लॉन्च होगा। भारत में शुरुआती कीमत 64,000 रुपये होगी, जो एक लाख रूपये तक जा सकती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग, वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंट समेत अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

शानदार फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन

  • इवेंट में सबसे पहले एप्पल वॉच को लॉन्च किया गया।
  • हृदय की गति पर यह वॉच रखता है नियंत्रण।
  • सेल्युलर बिल्ट इन फीचर के साथ एप्पल वॉच सीरीज 3 लॉन्च।
  • फोन कॉल करने के साथ कर सकेंगे रिसीव।
  • मनोरंजन करना हो तो सुन सकते हैं गाना।
  • 15 सितंबर से बुकिंग शुरू, 22 सितंबर से बिक्री।
  • एप्पल वॉच सीरीज 1 की कीमत 249 से शुरू।
  • वॉच सीरीज 3 की कीमत 329 डॉलर से शुरू होगी।
  • नए गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में आएगा iPhone 8
  • iPhone 8 और iPhone 8 Plus में A 11 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल।
  • iPhone 8 में 12 मेगापिक्सल रियल कैमरा, दो सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन।
  • iPhone 8 और iPhone 8 Plus वायरलेस चार्जिंग को करता है सपोर्ट।
  • iPhone 8 और iPhone 8 Plus प्लस के शुरूआती वेरिएंट 64 जीबी के होंगे।
  • iPhone 8 की कीमत 699 जबकि iPhone 8 Plus की कीमत 799 डॉलर से शुरू होगी।
  • कंपनी के दसवीं सालगिरह पर iPhone X को भी लॉन्च किया गया है।
  • iPhone X में सुपर रेटिना डिस्प्ले, होम बटन नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *