न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
गुरुग्राम, जंडियाला गुरु,फिर फरीदाबाद और न जाने और कहाँ कहाँ — कौन सा मासूम शैतानों की भेंट चढ़ रहा है। कैसी होती होगी इन हवस के भूखों की मानसिकता- जिनको इन मासूमों पर तरस नहीं आता। सवाल कई है लेकिन जवाब किसके पास है कुछ पता नहीं , गुरुग्राम में एक इंटरनेशनल स्कुल के अंदर प्रद्युम्न नाम के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी है, किसी को कानो कान खबर नहीं हुई। खून से लथपत मसूम बाथरूम से निकला,उसके खून से सफ़ेद फर्श का रंग लाल हो गया था, सवाल यहाँ भी उठता है क्या किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी। जब वह बाथरूम से बाहर निकला किसी को दिखा नहीं या फिर जब वो बाथरूम के बाहर आया उसके बाद कोई बाथरूम से बाहर नहीं निकला। गुरुग्राम में हुए मासूम के हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि हरियाणा के फरीबदाबाद में एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मासूमों की हत्या का सिलसिला यहीं नहीं थामा आपकी टीवी स्क्रीन पर तीन तस्वीरें है दो के बारे में हम आपको बता चुके है, तीसरी तस्वीर पंजाब के अमृतसर से सटे जांडियालगुरु के गांव की है जहाँ एक टैक्टर को स्क्रेच करने की सजा बच्चे को मौत मिली। तीनों ही दिल दहला देने वाली ख़बरों ने एक तरफ जहाँ इंसानियत को शर्मसार कर दिया है , दूसरी तरफ इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों की मानसिकता पर भी सवाल खड़े कर दिए है।
* गुरुग्राम के बाद दहली गुरुनगरी
* गला दबाकर बच्चे की हत्या
* फरीदाबाद में छात्र की कुकर्म के बाद हत्या
* क्या है इन मासूमो का कसूर ?
* क्या अपने नहीं बचपन में कोई गलती
* बच्चे की गलती की सजा ‘मौत’ !
इंसानियत शर्मसार, मानसिकता पर सवाल?
गुरुग्राम के दिल दलहा देने वाले हत्याकांड के बाद जांडियालगुरु और फ़रीबदाबाद में हुए शर्मनाक वारदात ने इंसानियत पर कई सवाल खड़े कर दिए है। साथ ही इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले गुनहगारों की मानसिकता पर भी सवाल खड़े कर दिए है। की आखिर इन लोगों मानसिकता होती कैसी होगी।
